Digital Saboot News • Reporter Policy Desk

रिपोर्टर निर्देश | Reporter Instructions

Reporter के लिए professional newsroom workflow, evidence checklist, field reporting rules और editorial approval process.

रिपोर्टर का मिशन

Digital Saboot News का reporter जनहित, साक्ष्य और जिम्मेदार पत्रकारिता के आधार पर काम करेगा. हर खबर में जनता की आवाज, दस्तावेज, स्थान, तारीख, पक्ष और जवाब की कोशिश साफ दिखाई देनी चाहिए.

साक्ष्य आधारितजनहित सर्वोपरिAdmin Approval

Newsroom Workflow

  1. Assignment या public complaint मिलने के बाद पहले basic verification करें.
  2. फोटो, वीडियो, दस्तावेज, RTI, complaint copy या official record सुरक्षित रखें.
  3. आरोप वाली खबर में संबंधित पक्ष/विभाग से जवाब लेने की कोशिश जरूर करें.
  4. Story submit करने के बाद final publish decision editor/admin desk करेगा.
  5. Published story में गलत तथ्य मिले तो तुरंत correction request newsroom को भेजें.

Field Reporting Instructions

Professional Checklist
01

पहचान और अनुमति

Field पर जाते समय अपनी पहचान सभ्य तरीके से बताएं. किसी private property, office record room या sensitive जगह पर बिना अनुमति entry न करें.

02

Evidence First

News tip को publish-ready मानने से पहले document, video, photo, witness version या official response collect करें.

03

Neutral Language

Headline और report में धमकी, निजी हमला, जाति/धर्म आधारित टिप्पणी या अप्रमाणित आरोप वाली भाषा न लिखें.

04

Right of Response

जिस व्यक्ति, संस्था या विभाग पर आरोप है, उससे जवाब मांगने की कोशिश करें और जवाब मिला/नहीं मिला यह note करें.

05

Safety First

भीड़, विवाद, police action, accident या crime spot पर safety और law-and-order instructions follow करें.

06

No Paid Pressure

किसी भी public, official, complainant या accused party से खबर रोकने/चलाने के बदले पैसा, gift या favor न लें.

क्या Submit करें

  • News title और पूरा विवरण
  • State, district, block, location
  • Photo/video/document evidence
  • Reporter name और contact
  • जिस विभाग/व्यक्ति से जवाब चाहिए

क्या न करें

  • Fake, copied या AI-generated unverified news submit न करें
  • Private phone/address बिना public interest के publish न करें
  • Court/police matter में अपुष्ट आरोप final truth की तरह न लिखें
  • Logo/ID का गलत उपयोग न करें

Editor Approval

  • हर report review के बाद ही publish होगी
  • Editor story edit, hold या reject कर सकता है
  • Correction/clarification newsroom policy के अनुसार होगा
  • Serious violation पर reporter access बंद हो सकता है
रिपोर्टर संकल्प

मैं Digital Saboot News के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और प्रमाणिक पत्रकारिता करूंगा/करूंगी. मैं खबर में साक्ष्य, जनहित और कानून का सम्मान सबसे ऊपर रखूंगा/रखूंगी.

LatestVideosComplaintSubmit